संदेश

अक्तूबर, 2015 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आओ लौट चलें

कई न्यूज़ चैनल बदल के देख लिए, देश की हवा कुछ-कुछ बदली-बदली सी लगती है। ऐसा नहीं है  इस तरह के हादसे पहले नहीं हुए, आज भी याद है १९८४ की बर्बरता या गोधरा की मार्मिक कहानियाँ। मगर इस तरह आये दिन धार्मिक कट्टरता के किस्से पहले कभी नहीं सुने। यहाँ तक के भारत के  राष्ट्रपति महोदय  ने भी अपनी चिँता व्यक्त करी है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सवाल उठाये जा रहें हैं। बड़ा अजीब लगता है जब भारत के बारे में ऐसी बातें कही जाती हैं क्यूंकि यहाँ तो, कुछ अपवादों को छोड़, सदियों से तरह-तरह के धर्म के लोग मिल-जुल के रहते रहें हैं और हम जानते है के रहते रहेंगे भी :-) बस आजकल मन कुछ दुखी है. …   यह ख़बरें क्यों जल रहीं हैं? लफ़्ज़ों की  तलवारें  क्यों चल रही हैं? क्या उजड़ रहा है चमन धीरे-धीरे? नहीं, मेरा हिंदुस्तान हार नहीं सकता भाईचारे को नफ़रत पे वार नहीं सकता, नयी हवा से लड़ रहा है वतन धीरे-धीरे!  हाँ, फ़ूलों  के रंग-ओ-खुशबु जुदा हैं, मगर सब ही खूबसूरती-ए-गुलिस्तां हैं, बात इतनी भी पेचीदा नहीं, समझेगा सनम धीरे-धीरे  यह जज़्बात जिन्हे भूख है दरिंदगी की क्या इनसे क